thejobking

इंटरव्यू से पहले

अच्छी तैयारी से आधा डर खत्म हो जाता है। इंटरव्यू से एक दिन पहले ये काम ज़रूर करें।

चेकलिस्ट

  • जॉब पोस्ट दोबारा पढ़ें: काम, सैलरी, समय और जगह।
  • कंपनी का नाम Google और TheJobKing के कंपनी पेज पर देखें।
  • रिज़्यूमे की 2 कॉपी, आधार/आईडी, फोटो और सर्टिफिकेट एक फाइल में रखें।
  • रास्ता पहले से देख लें और 15 मिनट पहले पहुँचें।
  • फोन चार्ज रखें और HR का नंबर सेव रखें।

फोन या वीडियो इंटरव्यू के लिए

  • शांत और रोशनी वाली जगह पर बैठें।
  • कॉल से पहले इंटरनेट और ईयरफोन चेक कर लें।